श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलते हुए ही समृद्ध समाज की संरचना संभव: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्री गुरु रविदास सभाओं की तरफ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर शोभायात्रा मार्ग को सुन्दर स्वागती गेटों से सजाया गया था और विभिन्न संस्थाओं और दुकानदारों की तरफ से संगत के लिए स्थान-स्थान पर लंगर लगाए गए थे। पांच प्यारों ने शोभायात्रा की अगुवाई की और साथ चल रहे संत समाज ने संगतों को आशीर्वाद प्रदान किया।

Advertisements

श्री गुरु रविदास सभाओं ने प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में होशियारपुर में निकाली भव्य शोभायात्रा

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा, विधायक पवन कुमार आदिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, मार्किट कमेटी के चेयरमैन राजेश गुप्ता, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, भाजपा नेता विजय पठानिया, यशपाल शर्मा, अकाली नेता हरजीत सिंह मठारु के अलावा बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ शहर निवासियों ने शोभायात्रा में भाग लेकर पालकी साहिब के दर्शन किए और सभी को इस महान पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने सभी संगतों को श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व की बधाई दी और सभी के मंगल की कामना की।

इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं पर चलकर ही समृद्ध समाज की संरचना संभव हो सकती है। उन्होंने कहा कि हमें न सिर्फ गुरु जी की बाणी को पढऩा चाहिए बल्कि उसे जीवन में भी धारण करके अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। श्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से श्री खुरालगढ़ साहिब में 27 फरवरी को प्रदेश स्तरीय समागम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सभा पदाधिकारियों की तरफ से शोभायात्रा में पहुंचे गणमान्यों को सम्मानित भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here