15 से 24 मार्च तक एकता नगर में किया जाएगा रूद्र चण्डी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्रह्मर्षि नन्द किशोर शास्त्री जी महाराज के आशीर्वाद एवं समस्त शिष्यों के सहयोग से श्री नन्द अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर, खानपुरी गेट के विशाल प्रांगण में 19वां तथा भारतभर में 169वां रूद्र चण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

इस मौके पर जानकारी देते हुए प्रधान रमेश अग्रवाल व महासचिव तरसेम मोदगिल ने बताया कि 15 मार्च 2021 दिन सोमवार को से सुबह 8 बजे वेद पाठियों का वरण, 11 बजे जलयात्रा, 16 मार्च को अरणी मन्थन से अग्नि देवता प्राकठ्य दोपहर 2:30 बजे, 17 मार्च से प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे तक दुर्गा पाठ-हवन, 3 से 6 बजे तक रूद्रपाठ-हवन प्रतिदिन, 25 मार्च को पूर्णाहुति 1 बजे दोपहर, 26 मार्च को प्रात: 9:30 बजे कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन व भण्डारा 11 बजे, शनिवार 27 मार्च को प्रात: 9 बजे यज्ञ ज्योति हवन होगा।

उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ 18 से 24 मार्च तक सायं 3:30 से 7:30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कथा व्यास धीरज कृष्ण शास्त्री जी (वृन्दावन) वाले श्रद्धालुओं को कथा श्रवण करवाएंगे। उन्होंने शहरवासियों से मंदिर में करवाए जा रहे धार्मिक अनुष्ठान में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की और कार्यक्रम दौरान कोविड संबंधी नियमों का पालन करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here