दुखदायी: विश्वविख्यात फेस रीडर लक्की स्वामी का निधन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्वविख्यात फेस रीडर लक्की स्वामी का आज सायं निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे। इस संबंधी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के दामाद दीपक पुरी ने बताया कि लक्की स्वामी अस्वस्थ्य थे और अस्पताल में दाखिल थे।

Advertisements

जहां पर आज सायं उनका निधन हो गया। उन्होंने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि वह उनके बहुत करीब थे और उनके जाने से जो क्षति हुई है वह कभी पूरी नहीं होगी।

दूसरी तरफ पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि विश्व ने एक प्रख्यात फेस रीडर खो दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here