ओलम्पिक एसोसिएशन ने राणा सोढी को भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन की प्रतिनिधित्व के लिए किया अधिकारित

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। चंडीगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन (सी.ओ.ए) ने आज अपने लाईफ प्रैजीडैंट और पंजाब के खेल और युवा सेवाओं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी को भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन (आई.ओ.ए) की नुमायंदगी करने के अधिकार दे दिए। राणा गुरमीत सिंह सोढी के नेतृत्व में आज यहां हुई मीटिंग में सी.ओ.ए के सदस्यों ने राणा सोढी को अधिकार दिए कि वह मतदान के दौरान भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन में सी.ओ.ए की नुमायंदगी करें। मीटिंग के दौरान अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे विचारे गए, जिनको कुल 34 ऐसोसिएशनों में से मौके पर मौजूद 29 मैंबर एसोसिएशनों के 58 सदस्यों की तरफ से सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

Advertisements

इस मीटिंग के दौरान अधिकारियों का चयन भी किया गया जिनमें विक्रम सिंह को चंडीगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन का प्रधान चुना गया है जबकि रघुमीत सिंह सोढी को आनरेरी सचिव और रूप लाल शर्मा को खजांची चुना गया है। इसके अलावा विजय पाल को सीनियर मीत प्रधान, दर्शन लाल शर्मा और हरजिन्दर सिंह गिल को उप -प्रधान चुना गया है। रंजन सेठी को संयुक्त सचिव चुना गया है जबकि तरलोक सिंह, सुनील दत्त शर्मा, कमलदीप सिंह और डा. आर. एस. मान को कार्यकारी मैंबर के तौर पर चुना गया है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here