उप-मुख्यमंत्री रंधावा और विधायकों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लिया

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में घटित दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को मिलने जा रहे पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा और दूसरे विधायकों को आज शाम उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से जबरन हिरासत में लिया गया।स. रंधावा के साथ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान और विधायक कुलजीत सिंह नागरा और दूसरे विधायकों कुलबीर सिंह ज़ीरा, बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा, कुलदीप सिंह वैद्य, परमिन्दर सिंह पिंकी और अंगद सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लेकर सहरानपुर के सरसावां पुलिस थाने ले गई।उप-मुख्यमंत्री और विधायक पीड़ित परिवारों को मिलने और मौके की स्थिति का जायज़ा लेने जाना चाहते थे।

Advertisements

इससे पहले आज सुबह उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से उप-मुख्यमंत्री स. रंधावा के लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुँचने पर रोक लगा दी गई थी जिस कारण स. रंधावा द्वारा बाकी विधायकों के साथ सड़क के रास्ते जाने का फ़ैसला लिया गया था।उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होने से पहले स. रंधावा ने कहा कि वह निजी तौर पर पीड़ितों के परिवारों को मिलेंगे और वहाँ मौजूद स्थिति बारे असली जानकारी हासिल करेंगे।उप-मुख्यमंत्री ने माँग की कि दोषियों को तुरंत गिरफ़्तार किया जाये। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जलियां वाला बाग़ त्रासदी को दोहराया है जिसके लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को कतई माफी नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस जबर ज़ुल्म के खि़लाफ़ पंजाब सरकार हर मंच पर आवाज़ बुलंद करेगी और पीड़ित परिवारों को इन्साफ दिलाया जायेगा।स. रंधावा ने पीड़ितों को न्याय दिलाने का वादा करते हुए किसानों को हर कीमत पर शांति बनाए रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here