Tuesday, October 20, 2026
Home Jammu & Kashmir कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। कुलगाम के रेडवानी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे जाने की खबर मिली हैं। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों की पहचान किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। ऑपरेशन अभी चल रहा है।

Advertisements

कश्मीर जोन पुलिस ने यह जानकारी दी है। सोमवार देर रात आतंकियों के साथ शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार सुबह दूसरे दिन फिर शुरू हुई। देर रात कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस, सीआरपीएफ, सेना की टीम मौके पर पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here