Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur राजन शर्मा भाजपा शहरी पूर्वी मंडल के अध्यक्ष नियुक्त

राजन शर्मा भाजपा शहरी पूर्वी मंडल के अध्यक्ष नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राजन शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के शहरी पूर्वी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू एवं समस्त प्रदेश नेतृत्व का इस नियुक्ति के लिए दिल से आभार व्यक्त किया गया।

Advertisements

यह नियुक्ति संगठन के प्रति समर्पण, मेहनत और पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने का अवसर है। इस अवसर पर राजन शर्मा ने कहा कि वह अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here