
कुल्लू (द स्टैलर न्यूज़)। मनाली से पठानकोट जा रही एचआरटीसी की बस कुल्लू के बाशिंग में सड़क पर पलट गई। बस में चालक-परिचालक समेत छह लोग सवार थे, जिनमें चालक सहित पांच लोगों को चोटें आई हैं, जबकि परिचालक को हल्की चोट आई है। हादसा पुलिस लाइन बाशिंग के समीप सुबह करीब 6:00 बजे हुआ।

हादसे के दौरान बस में छह लोग सवार थे, जिनमें चार यात्री, एक ड्राइवर और एक कंडक्टर शामिल थे। सभी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी थी।एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर ने बताया कि HRTC की बस नंबर HP-38-9738 मनाली से पठानकोट जा रही थी। इस सड़क दुर्घटना में बस के चालक और परिचालक के साथ 4 अन्य लोग सवार थे। घायलों की पहचान श्याम लाल निवासी बाश्कोला कुल्लू, किशन थापा निवासी बंदरोल कुल्लू, छाया देवी निवासी कुठेड़ पठानकोट, रमेश कुमार निवासी कुठेड़ पठानकोट, बस चालक मनमोहन सिंह निवासी बहुट जिला कांगड़ा और बस परिचालक प्रवीण निवासी खानी नूरपुर कांगड़ा के रूप में हुई है।
कुल्लू पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी उर्मिला दीपक ने कहा कि सुबह अचानक जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद वह बाहर निकले और देखा कि सड़क विभाग से बस पलटी हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल जाया गया।











