Monday, November 16, 2026
Home Himachal हिमाचल में पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, 12 लोग...

हिमाचल में पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, 12 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गई। सरसाड़ी के समीप हुए इस हादसे में 12 पर्यटक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सभी पर्यटक ओडिशा के रहने वाले हैं और मणिकर्ण घूमने के लिए जा रहे थे।

Advertisements

इसी दौरान सरसाड़ी के पास अचानक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध करवाने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से सात पर्यटकों को उपचार के लिए कुल्लू स्थित क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here