Friday, November 13, 2026
Home Himachal कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के कैप्टन अतुल शर्मा, FIR...

कंगना रनौत की सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के कैप्टन अतुल शर्मा, FIR दर्ज करने की मांग

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कानूनी विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। शिमला के कैप्टन अतुल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक- यानी डीजीपी को एक लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में कंगना रनौत पर 10 नवंबर को सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि कंगना रनौत के सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल से साझा पोस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, संजय गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत से जुड़े घटनाक्रम का उल्लेख किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पोस्ट में इन ऐतिहासिक घटनाओं को लेकर ऐसे दावे और टिप्पणियां की गई हैं, जिनकी भाषा और प्रस्तुति पर आपत्ति है। शिकायतकर्ता ने इसे भ्रामक और आपत्तिजनक बताते हुए पुलिस से इसकी जांच करने का अनुरोध किया है।

Advertisements

शिकायत में सोनिया गांधी को लेकर पोस्ट में की गई टिप्पणी का भी उल्लेख है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसमें उन्हें विदेशी नागरिक बताते हुए एक विदेशी कैफे में पहुंचने और इसके बाद गांधी परिवार के सदस्यों की मौत के घटनाक्रम को उनके राजनीतिक उत्थान से जोड़कर पेश किया गया है। पोस्ट में इस संदर्भ में कितना सुविधाजनक जैसी टिप्पणी किए जाने पर भी आपत्ति जताई गई है। इसके अलावा संजय गांधी की मौत के बाद मेनका गांधी को परिवार के आवास से बाहर निकाले जाने संबंधी कथन का भी शिकायत में जिक्र किया गया है। इन सभी संदर्भों को शिकायतकर्ता ने जांच का विषय बताया है।

कैप्टन अतुल शर्मा ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 196, 353 और 197 के तहत कार्रवाई की मांग की है। शिकायत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173 के तहत दी गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पोस्ट की सामग्री से सार्वजनिक वैमनस्य और लोक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने पुलिस से पोस्ट के डिजिटल फुटप्रिंट की प्रामाणिकता जांचने, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रखने और पोस्ट के प्रसार से जुड़े पहलुओं की पड़ताल करने का आग्रह किया है। शिकायत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इसके दायरे और लोक व्यवस्था पर संभावित प्रभाव का आकलन तथ्यों के आधार पर होना चाहिए। अब पुलिस मुख्यालय की ओर से शिकायत पर की जाने वाली कार्रवाई का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here