
बारामूला (द स्टैलर न्यूज़)। बारामूला पुलिस ने बदरकोट के जंगलों में ADP के दौरान संयुक्त अभियान चलाकर दो हैंड ग्रेनेड बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस के अनुसार, बारामूला पुलिस ने CICT Ftr BSF (112/06 Bn), 2RR और CRPF की 176वीं बटालियन के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया।

इस दौरान बदरकोट, तंगमर्ग निवासी गुलाम जिलानी रेशी को बदरकोट के जंगली क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। वहीं, उसकी निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखा गया एक अन्य हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन तंगमर्ग में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।












