
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के तीन विधायक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप सिंह, सनौर से हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें, कुंवर विजय आम आदमी पार्टी से निलंबित चल रहे थे। तीनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने से पंजाब की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इसके अगले ही दिन पार्टी के तीन विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।











