Saturday, October 31, 2026
Home Crime जमीनी विवाद का खौफनाक अंत, रिटायर्ड ASI की ह-त्या, भाई गिरफ्तार

जमीनी विवाद का खौफनाक अंत, रिटायर्ड ASI की ह-त्या, भाई गिरफ्तार

राजौरी (द स्टैलर न्यूज़)। राजौरी जिले की पंचायत मोहड़ा में जमीन विवाद के चलते जम्मू-कश्मीर पुलिस के सेवानिवृत्त एएसआई की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सखी मोहम्मद निवासी मोहड़ा के रूप में हुई है। मृतक के बेटे के आरोप पर पुलिस ने उनके चाचा मोहम्मद रफीक के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बेटे मोहम्मद कलीम ने आरोप लगाया कि उनका परिवार लंबे समय से चाचा मोहम्मद रफीक और उसके परिवार के साथ जमीन विवाद को लेकर तनाव में था। इस विवाद के चलते पहले भी उन्हें धमकियां दी गई थीं और मारपीट की घटनाएं हुई थीं।

Advertisements

कलीम के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उनके पिता घर के पास अपनी जमीन पर किसी काम से गए थे। चाचा मोहम्मद रफीक, उनके बेटे जुल्फिकार अली और पत्नी परवीन अख्तर ने उन पर हमला कर दिया। पिता जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल कोटरंका ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी राजोरी पहुंचाया। डॉक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहम्मद रफीक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here