
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी को उस समय और मजबूती मिली, जब रमेश ठाकुर जी ने दोबारा भाजपा में शामिल होकर पार्टी की विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के महामंत्री रजनीश धीमान, अविनाश राय खन्ना, विजय सांपला, जिला प्रभारी सुशील शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू, जिला महामंत्री विनोद कुमार, डी. एस बागी, राजीव महाजन जी और अश्वनी ओहरी उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष नितिन गुप्ता नन्नू ने रमेश ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा कि उनके दोबारा पार्टी में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि रमेश ठाकुर आने वाले समय में भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करेंगे।












