Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh प्रतिमा विसर्जन करने आए चंडीगढ़ के युवक की पंचकूला में चाकू मारकर...

प्रतिमा विसर्जन करने आए चंडीगढ़ के युवक की पंचकूला में चाकू मारकर हत्या

पंचकूला (द स्टैलर न्यूज़)। पंचकूला से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र में घग्गर नदी के पास दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जन करने गए चंडीगढ़ के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात कल बीती रात गांव चौकी की तरफ से घग्गर नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर हुई। मृतक की पहचान चंदन निवासी धनास, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, चंदन अपने साथियों के साथ दुर्गा माता की प्रतिमा विसर्जित करने घग्गर नदी की ओर आया था। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

Advertisements

गंभीर रूप से घायल चंदन को उसके साथी चंडीगढ़ स्थित जीएमसीएच-32 लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल से एक लावारिस बाइक भी बरामद हुई है। फिलहाल चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की तलाश और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here