
जम्मू/पुंछ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। राजौरी-पुंछ जिले में धूमधाम से विजय दशमी का पर्व मनाया गया। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सनातन धर्म सभा से निकाली गई शोभायात्रा विभिन्न बाजारों से होती हुई दशहरा मैदान अब्दुल्ला पुल के नीचे पहुंची। यहां पर राम-लक्ष्मण के वेश में युवाओं ने रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों आग के हवाले कर दिया गया। नौशहरा, कालाकोट में भी शोभायात्रा निकाली गई। भायात्रा विभिन्न बाजारों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची यहां पर राम-लक्ष्मण के वेष में युवाओं ने रावण के पुतले को आगे के हवाले कर दिया। वहीं पुंछ जिले के मेंढर व पुंछ में भी शोभायात्रा निकाली गई जो विभिन्न बाजारों से होकर दशहरा मैदान में पहुंची।

यहां पर रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों को आगे हवाले कर दिया गया। यहां पर भी शोभायात्रा में काफी भीड़ उमड़ी थी। रावण दहन देखने के लिए काफी भारी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। बाजारों के साथ साथ दशहरा मैदान में भी पुलिस के जवानों के साथ दमकल के कर्मचारी तैनात थे। वहीं राजौरी दशहरा मैदान में कार्यक्रम में पहुंच डीसी राजौरी डा. देवांश यादव और एसएसपी राजौरी नरेश सिंह, सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान भी मौजूद रहे। वहीं विजय दशमी के उपलक्ष्य पर हिन्दू समाज के विभिन्न संगठनों द्वारों शास्त्र पूजा भी की गई। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के नेता भी मौजूद थे। प्रशासन द्वार सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए थे। कार्यक्रम स्थल के चारों और दर्शकों की काफी भीड़ मौजूद थी।












