
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में होशियारपुर जिला खो-खो एसोसिएशन द्वारा दूसरी जिला खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें 14 टीमों ने भाग लिया। चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि होशियारपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह पाबला और विशेष अतिथि के रूप में चेयरमैन सरदार सरबजीत सिंह धामी कैनेडा ने किया। विश्व चैंपियन खो-खो नीता कुमारी और कोच संदीप सिंह (लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर) को मुख्य अतिथि द्वारा विशेष सम्मान से नवाजा गया। इस चैंपियनशिप में लड़कों में नारू नांगल प्रथम, धुग्गा कलां द्वितीय और पथियाल तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कियों में नारू नांगल प्रथम, डीएवी कॉलेज द्वितीय, सनराइज इंटरनेशनल स्कूल मननहाणा और एसबीएस मॉडल स्कूल सदरपुर गढ़शंकर तृतीय स्थान पर रहे। इस टूर्नामेंट में एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने विशेष योगदान दिया। इनमें अध्यक्ष सरदार सरबजीत सिंह धामी, अध्यक्ष सतनाम सिंह, उपाध्यक्ष अजीत सिंह, प्रोफेसर संदीप कुमार, परमजीत कौर, कोषाध्यक्ष जसविंदर सिंह, संयुक्त सचिव सोमेश कुमार, महासचिव लेक्चरर सतवीर सिंह, सदस्य सुरजीत सिंह, दलजिंदर सिंह और सदस्य अनुपम ठाकुर ने विशेष सेवाएं प्रदान कीं। टूर्नामेंट के दौरान रायत बहरा स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती रश्मी शर्मा और बॉक्सिंग कोच हरजीत सिंह ने भी अपना विशेष योगदान दिया और इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन को पूरा सहयोग दिया।
समापन समारोह में, चेयरमैन सरबजीत सिंह धामी कैनेडा ने सभी खिलाड़ियों और कोचों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और टीमों को नकद पुरस्कार भी दिए। बच्चों के लिए रिफ्रैशमैंट की भी अच्छी व्यवस्था की गई थी।












