
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने मंडी तहसील के अंतर्गत पीर पांचाल पहाड़ी क्षेत्र की जामिया गली में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक मौके से हथियार, गोला-बारूद और एक ड्रोन बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने पहाड़ी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान इस ठिकाने का पता लगाया। हालांकि बरामद किए गए हथियारों और गोला-बारूद की संख्या तथा ड्रोन से जुड़ी अन्य जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।












