Tuesday, October 13, 2026
Home National UPI पर दीवाली तक टला चार्ज, त्योहारी सीजन के देखते हुए लिया...

UPI पर दीवाली तक टला चार्ज, त्योहारी सीजन के देखते हुए लिया फैसला

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। त्योहारी सीजन को मद्देनज़र रखते हुए सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। यूपीआई ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लागू करने के फैसले को फिलहाल दिवाली के बाद तक के लिए टाल दिया गया है। व्यापारी लगातार सरकार से यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के फैसले को टालने की मांग कर रहे थे। यह फैसला 15 अक्टूबर को लागू होने वाला था। दरअसल, NPCI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी शेयर की है, जिसमें कहा गया है कि NPCI ने चुनिंग मर्चेंट ट्राजैंक्शन पर MDR लागू करने के फैसले को दीवाली के बाद तक टाल दिया गया है।

Advertisements

यानी 2000 से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर जो MDR 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाला था, उसे अभी दीवाली के बाद तक टाल दिया गया है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत 2000 से ज्यादा की पेमेंट यूपीआई के जरिए करने पर कुछ मर्चेंट को 0.4 प्रतिशत का चार्ज लगाने की बात थी। यानी अगर कोई ग्राहक किसी दुकान से 2000 से ज्यादा का सामान खरीदता है तो उसपर चार्ज लागू होता, लेकिन ये चार्ज ग्राहक को नहीं बल्कि दुकानदार यानी मर्चेंट को ही देना था। यानी ग्राहक अगर4000 का भी सामान खरीदता है तो उसे केवल 4000 रुपये चुकाने थे, लेकिन उसपर जो चार्ज लगता उसे दुकानदार को देना था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here