
नेपाल (द स्टैलर न्यूज़)। नेपाल के गोरखा जिले में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची है। बाढ़ के बाद 5 लोग अब भी लापता हैं, जबकि 95 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस प्राकृतिक आपदा में 45 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई पुल, 3 जलविद्युत परियोजनाएं और दर्जनों मवेशियों के बाड़े भी प्रभावित हुए हैं।

राहत और बचाव कार्यों के लिए 700 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। नेपाली सेना हेलीकॉप्टरों की मदद से लोगों को सुरक्षित निकाल रही है और लापता लोगों की तलाश जारी है। लगातार हो रही प्राकृतिक आपदाओं ने नेपाल में हिमालयी नदियों के किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।












