
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। ब्राजील से एक सूचना प्राप्त हुई है, जहां एक यात्री विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान आसमान में काफी ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। वहीं विमान में चार क्रू मेंबरों समेत 60 से ज्यादा लोग सवार थे। इस दर्दनाक विमान हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई है।

हादसे के बाद जब विमान जमीन पर आकर गिरा तो उसमें तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई थी। विमान के क्रैश वहीं इस हादसे के बाद आसपास इलाके में हड़कंप मचा रहा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासनिक और विमानन टीम ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की।











