
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के चौहाल मार्ग पर कैलाश फार्म के सामने गुजरात गैस पाइप लाइन लीक होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कंपनी के कर्मी एवं फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए और बड़े हादसे को टाला। बताया जा रहा है कि किसी द्वारा निजी तौर पर पानी का कनैक्शन करने के लिए खुदाई की जा रही थी कि अचानक गुजरात गैस पाउप लाइन आगे आने से वह क्षतिग्रस्त हो गई और गैस लीक होने लगी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। इसी बीच कंपनी के कर्मियों ने गैस लीकेज को रोककर बड़े हादसे को टाला। इस मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम एसएफओ अरुण कुमार की अगुवाई में फायरमैन पवन कुमार सैनी, ईश्वर सैनी व अमित कुमार तथा मनजीत सिंह एवं अमनदीप ने मौके पर स्थिति को संभालने में सहयोग किया।












