
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर की अगुवाई में उत्तर भारत का दूसरा सबसे बड़ा दशहरा महोत्सव शुरु हो गया। इसका शुभारंभ ब्रह्मा जी की झांकी की शोभायात्रा निकाल कर किया गया। इस मौके पर विभिन्न महावीर दलों की तरफ से श्री हनुमान जी के स्वरुप भी शोभायात्रा में शामिल किए गए, जिससे वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय एवं राममय हो गया।

इस अवसर पर महंत रमिंदर दास जी ने विशेष तौर से पहुंचकर दशहरा महोत्सव शुरु होने की सभी को बधाई दी और आह्वान किया कि समस्त कार्यक्रम दौरान मर्यादा का पूरा ध्यान रखा जाए। चेयरमैन शिव सूद, प्रदीप हांडा, संजीव ऐरी, कमल वर्मा, राजिंदर मोदगिल, तरसेम मोदगिल, वरुण कैंथ, कपिल हांडा, भारत भूषण वर्मा, पवन शर्मा, अश्वनी शर्मा छोटा, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एवं शहर निवासी मौजूद थे। शहर निवासियों ने पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया।












