Monday, October 5, 2026
Home Crime बैंक कैशवैन के ड्राइवर और गार्ड की बदमाशी नहीं चलने दी जाएगी,...

बैंक कैशवैन के ड्राइवर और गार्ड की बदमाशी नहीं चलने दी जाएगी, करवाई जाएगी कार्यवाहीः छोटा अश्वनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माता चिंतपूर्णी के मेले के मद्देनज़र शहर में ट्रैफिक पहले से ही काफी बढ़ा हुआ है और ऐसे में हरेक वाहन सवार को ध्यानपूर्वक एवं धीरे चलना चाहिए। लेकिन फगवाड़ा रोड पर स्थित एक बैंक में कैश आदि की डलीवरी देने आई एक गाड़ी चालक की लापरवाही के कारण हादसे हो जाता। गाड़ी के ड्राइवर को जब ध्यान से देखकर चलने की नसीहत दी गई तो वह और उसके साथ बैठा गार्ड दुरुव्यवहार पर उतार आए तथा गाली गलोच करने लगे। लेकिन लोगों को इकट्ठा होता देख वह वहां से गाड़ी लेकर फरार हो गए।

Advertisements

यह जानकारी युवा वाहिनी समिति के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा छोटा ने दी। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ विराट शक्ति सम्मेलन का प्रसाद वितरित करके बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे तो फगवाड़ा रोड़ पर स्थित एक बैंक में कैश आदि देने आई गाड़ी के चालक ने बिना देखे गाड़ी को एकदम तेजी से सड़क पर उतार दिया और उनसे व सड़क पर गुजर रहे और लोगों से टकराने वाला था, लेकिन उन्होंने जोर से आवाज लगाकर उसे सुचेत किया। इस पर गाड़ी चालक उन्हें गालियां देने लगा। जब उन्होंने इसका जवाब दिया तो चालक के साथ बैठे गार्ड ने उन पर दोनाली तान ली। इस पर उनका गुस्सा और भड़क गया और उन्होंने उसे गोली मारने की ललकार मार दी। यह देख आसपास के लोग भी इकट्ठा होने लगे और मामला बिगड़ता देख वह वहां से फरार हो गए।

श्री शर्मा ने बताया कि उन्होंने गाड़ी की फोटो खींच ली है तथा गार्ड को भी कैमरे में कैद कर लिया है ताकि इसकी शिकायत पुलिस को देकर कार्यवाही करवाई जा सके। उन्होंने कहा कि एक तो नियमों की उलंघना और ऊपर से दोनाली तानकर गुंडागर्दी करने का जो प्रयास किया गया है उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here