Wednesday, November 18, 2026
Home Jammu & Kashmir तीन मंजिला रिहायशी कॉटेज में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर...

तीन मंजिला रिहायशी कॉटेज में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख, 11 पालतू बिल्लियों की मौ-त

कुल्लू (द स्टैलर न्यूज़)। कुल्लू जिला की पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते नसोगी गांव में एक तीन मंजिला रिहायशी कॉटेज में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से कॉटेज में रखा सामान और भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अग्निकांड में करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। वहीं, आग की चपेट में आने से कॉटेज में मौजूद 11 पालतू बिल्लियों की भी मौत हो गई।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2026 की रात करीब 12 बजकर 17 मिनट पर अग्निशमन केंद्र मनाली को नसोगी गांव में मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम महज एक मिनट के भीतर, रात 12 बजकर 18 मिनट पर अग्निशमन वाहनों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। अग्निशमन केंद्र से घटनास्थल की दूरी करीब पांच किलोमीटर थी और टीम ने लगभग 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here