Wednesday, November 18, 2026
Home Crime खौफनाक वारदातः दिनदिहाड़े सड़क पर व्यक्ति को बांधकर लगाई आग

खौफनाक वारदातः दिनदिहाड़े सड़क पर व्यक्ति को बांधकर लगाई आग

बेंगलुरू (द स्टैलर न्यूज़)। बेंगलुरु के वीरभद्रनगर से एक खौफनाक वारदात प्रकाश में आई है। यहां एक व्यक्ति को कथित तौर पर सड़क के बीचों-बीच बांधकर आग लगा दी गई। पीड़ित की पहचान मोहम्मद के रूप में हुई है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला किया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और सड़क पर ही उसे आग के हवाले कर दिया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। यह घटना गिरी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है। 

Advertisements

शुरुआती जांच के अनुसार कुछ लड़कों ने मोहम्मद के साथ मारपीट की, फिर उसके हाथ-पैर बांधकर उसे आग लगा दी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मोहम्मद किसी तरह खुद को खोलने में कामयाब रहा और आग की लपटों में घिरा हुआ ही सड़क किनारे की तरफ भागा, लेकिन फिर वहीं गिर पड़ा। सड़क किनारे बुरी तरह झुलसी हालत में तड़पते मोहम्मद को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।  पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले गई। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और फिलहाल वह जांच अधिकारियों को बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here