
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मोहाली के मुल्लांपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग के गर्भवती होने के बाद दुष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ है। आरोप है कि 6 महीने पहले संपर्क में आए युवक ने पहले उससे दोस्ती की और फिर मोटरसाइकिल पर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने बाद में भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

तीन महीने पहले आरोपी से संपर्क टूटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो मां उसे अस्पताल ले गई। वहां मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने पीड़िता और उसकी मां के बयान पर रोहन नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।












