Tuesday, November 10, 2026
Home Chandigarh पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विधानसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार

पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विधानसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के पूर्व मंत्री और पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पट्टी के लोग पार्टी नेतृत्व से उन्हें दोबारा चुनाव मैदान में उतारने की मांग कर रहे थे। भुल्लर ने लोगों के समर्थन और भरोसे के लिए आभार जताया। भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद आप ने जसकंवर सिंह उर्फ जस्सा पट्टी को पट्टी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। जसकंवर पूर्व पहलवान हैं।

Advertisements

भुल्लर पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अमृतसर में जिला प्रबंधक रहे गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में जेल में बंद हैं। रंधावा की 21 मार्च, 2026 को कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। मौत से पहले उन्होंने एक वीडियो संदेश में भुल्लर पर गोदाम निर्माण के टेंडर आवंटन को लेकर उत्पीड़न और दबाव बनाने के आरोप लगाए थे। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उस समय परिवहन और जेल मंत्री रहे भुल्लर से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए इस्तीफा देने को कहा था। भुल्लर ने उसी दिन पद से इस्तीफा दे दिया था। रंधावा की पत्नी की शिकायत पर अमृतसर पुलिस ने भुल्लर, उनके पिता सुखदेव सिंह और निजी सहायक दिलबाग सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here