Friday, October 30, 2026
Home Jammu & Kashmir जम्मू-कश्मीर में 10 मददगार गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों ने तोड़ी दहशतगर्दों की कमर

जम्मू-कश्मीर में 10 मददगार गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों ने तोड़ी दहशतगर्दों की कमर

जम्मू कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने एक बड़े आतंकी वित्तपोषण मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यहां शुक्रवार को यह जानकारी दी। आतंकवादियों तक मदद पहुंचाने वाले इन लोगों को ‘ओवर ग्राउंड वर्कर्स’ भी कहा जाता है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े संदिग्ध वित्तीय नेटवर्क की गहन जांच के बाद ये गिरफ्तारियां की गईं।

Advertisements

उन्होंने कहा जांच के दौरान विभिन्न भुगतान मंचों के जरिये किए गए संदिग्ध ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन का विश्लेषण किया गया। इससे कई स्तरों पर धन के लेनदेन और उसके प्रवाह का पता लगाने में मदद मिली। अधिकारियों ने कहा, ”जांच में ऐसे लोगों के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिनके कथित तौर पर आतंकी वित्तपोषण में शामिल होने और अलग-अलग जेलों में बंद आतंकवादियों तथा उनके सहयोगियों से संबंध होने की बात सामने आई है।”

उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक आतंकवादियों तक मदद पहुंचाने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here