Wednesday, October 28, 2026
Home Crime गैंगस्टरों की धमकियों से खौफजदा आढ़ती ने अज्ञात लोगों पर चलाई गोलियां,...

गैंगस्टरों की धमकियों से खौफजदा आढ़ती ने अज्ञात लोगों पर चलाई गोलियां, 1 की मौ-त, 2 घायल

तरनतारन (द स्टैलर न्यूज़)। तरनतारन के कस्बा खेमकरण स्थित आसल रोड पर  एक आढ़ती ने गैंगस्टरों की धमकियों से खौफजदा अज्ञात लोगों पर फायरिंग कर दी। आढ़ती व ट्रांसपोर्टर मनजीत सिंह कट्टा द्वारा शूटरों के संदेह के चलते गोलियां चलाई गईं। तीन लोगों को गोलियां लगीं। जिस दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दो को भिखीविंड के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पड़ताल शुरु कर दी है। भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ सटे कस्बा खेमकरण निवासी मनजीत सिंह कट्टा अपनी पत्नी के साथ कार में सवार होकर घरियाला मंदिर से माथा टेककर वापस खेमकरण लौट रहे थे। मनजीत सिंह कट्टा जब गांव मेहंदीपुर मोड़ पर पहुंचा तो उसके पीछे अन्य गाड़ी लगी हुई थी। कट्‌टा जैसे ही रेलवे फाटक के पास पहुंचे, उक्त गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरु कर दीं। जिस दौरान तीन लोग घायल हो गए।

Advertisements

गोलियां लगने से घायलों में से गुरसेवक सिंह की मौत हो गई। जबकि हरकीरत सिंह व साजन सिंह को गंभीर हालत में भिखीविंड के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस घटनाक्रम के बाद कट्टा ने सार्वजनक तौर पर भीड़ को संबोधन भी किया। ट्रांसपोर्टर मनजीत सिंह कट्टा को कई दिनों से गैंग्सटरों की ओर से धमकियां मिल रही थीं। जिसके चलते उसे सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कांस्टेबल भी मुहैया करवाया गया था। जबकि कट्टा ने निजी तौर पर अपनी सुरक्षा रखी थी। मनजीत ने घटना के बाद कहा कि यह लोग रंगदारी से संबंधित हैं। अपना बचाव खुद ही किया जाए। एसएसपी सुरेंद्र लांबा का कहना है कि ट्रांसपोर्टर मनजीत सिंह कट्टा द्वारा साथियों से मिलकर जो गोलीबारी की, वह छोटा अपराध नहीं। संदेह के चलते गोलियां चलाना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here