
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सफाई कर्मचारी यूनियन नगर निगम होशियारपुर पुरानी कमेटी कार्यालय में मुलाज़मों की एक विशेष मीटिंग अध्यक्ष करनजोत आदिया की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में विशेष तौर पर म्यूनिसिपल एक्शन कमेटी के सरपरस्त कुलवंत सिंह सैनी शामिल हुए।

इस मीटिंग में प्रधान करनजोत आदिया ने संबोधन करते हुए कहा कि पिछली हाऊस की मीटिंग में जो सफाई सेवक तथा सीवरमैनों का प्रस्ताव रैगुलर करने के लिए स्थानीय सरकार चंडीगढ़ विभाग को भेजा गया था, वो प्रस्ताव जल्द से जल्द से पास होकर आने का भरोसा दिलाया तथा साथ ही साथ यह भी बताने योग्य है कि जिन सफाई सेवकों तथा सीवरमैनों को इनसोर्स पर काम करते हुए करीब 3 साल का समय हो चुका है, उनको सरकार के 1 अगस्त 2026 के फैसले के अनुसार जो वेतन बढ़ाकर 1 दिसंबर 2026 से लागू हो गया तथा जो प्रस्ताव मुलाज़मों को रैगुलर करने के लिए होशियारपुर नगर निगम से तथा स्थानीय सरकार विभाग चंडीगढ़ को भेजे गये हैं जल्दी प्रस्ताव पास न होने पर 11 नवंबर 2026 को पंजाब भर में हड़ताल की जायेगी।
जिसकी मीटिंग जालंधर नगर निगम कार्यालय में 3 नवंबर 2026 को सभी संगठनों की ओर से रखी गई है। इस अवसर पर विक्रमजीत (बंटी), हीरा लाल, जय गोपाल, बलराम भट्टी, हरबिलास, अशोक कुमार, आशु, पवन कुमार, सुभाष चंद्र, जोगिन्द्रपाल आदिया, बंटी भट्टी, पृथ्वी, सुनीता, रानी, बीना, गोगा, पूजा आदि उपस्थित थे।












