
होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: रिषीपाल। दसमेश स्पोट्र्स क्लब बीरमपुर की ओर से 11 वां वार्षिक वॉलीबाल टूर्नामैंट 17 व 18 फऱवरी को करवाया जाएगा। प्रवासी भारतीय व् गाँव निवासियों के सहयोग से करवाए जा रहे इस टूर्नामैंट संबंधी आयोजकों ने पोस्टर जारी करते हुए बताया कि टूर्नामैंट का उदघाटन हरभजन सिंह स्विट्जऱलैंड व सुरजीत सिंह पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया संयुक्त रूप से करेंगे।

इनाम वितरण अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टर हरदीप सिंह दीपा व मुख्यातिथि अर्जुन अवार्डी वेट लिफ्टर एशियन रिकार्ड होल्डर तारा सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। प्रबंधकों की ओर से टूर्नामैंट दौरान विजेता टीमों को प्रथम पुरस्कार 21000 रूपए , दूसरा इनाम 14000 रूपए, व तीसरा 6100 रूपए नकद इनाम दिया जाएगा।
इस दौरान क्लब प्रधान दलबीर सिंह बाबू व् जनरल सचिव जतिंदर सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट दौरान परमिंदर सिंह लुधियाणा, गोपा बैंस निऊज़ीलैंड ,स्कूल स्टाफ व गांव निवासियों का ख़ास सहयोग रहेगा। इस दौरान वेट लिफ्टिंग मुकाबले भी करवाए जाएंगे। इस मौके कुलदीप सिंह खालसा, सूबेदार इंदरजीत सिंह, मंजीत सिंह, अशोक कुमार, गुरप्रीत सिंह गोपा, अमनदीप सिंह अमन, गगनदीप सिंह, गुरदीप सिंह, मनिंदरजीत सिंह, निर्मलजीत सिंह काका, इंदरप्रीत सिंह व अन्य भी मौजूद थे।












