Saturday, October 31, 2026
Home National एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफीः इंडिया की जीत की हैट्रिक, जापान को 4-1...

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफीः इंडिया की जीत की हैट्रिक, जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में जीत की हैट्रिक लगा दी है। भारत ने जापान को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। यह टूर्नामेंट में टीम इंडिया की लगातार तीसरी जीत है, इससे पहले उसे चीन और बांग्लादेश पर जीत मिली थी। जापान के खिलाफ मैच में अभिषेक नैन ने 2 गोल किए। भारत ने अपने सबसे पहले मैच में बांग्लादेश को 13-0 से हराया था, उसके बाद चीन पर 5-2 से जीत प्राप्त की।

Advertisements

गौरतलब है कि अभिषेक अपना 150वां मैच खेलने मैदान पर उतरे थे, जो उनके लिए बहुत यादगार बन गया। उन्होंने 2 गोल करते हुए इस मुकाबले को अपने और टीम इंडिया के लिए भी यादगार बनाया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी एक गोल किया, जब उन्होंने 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया था। उनके अलावा विष्णुकांत भी एक फील्ड गोल करने में कामयाब रहे। जापान पूरे मैच में टिक ही नहीं पाया और उसका एकमात्र गोल भी पेनल्टी स्ट्रोक से आया। भारत का अगला मैच अब 1 नवंबर को मलेशिया के साथ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here