Friday, October 30, 2026
Home Latest उत्तराखंड में जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौ-त

उत्तराखंड में जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 की मौ-त

उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड में जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश होने का समाचार है। हेलिकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा था। बताया गया कि हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे, जिनमें पांच यात्री शामिल थे। हादसे में सभी छह लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई थी। अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने बताया था कि क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। दरअसल, बद्रीनाथ धाम से दर्शन करने के बाद वापस लौट रहा एक हेलिकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में अचानक लापता हो गया।

Advertisements

इसी दौरान जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र के पास चाय गांव की पहाड़ी के नजदीक हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। पहले हेलिकॉप्टर के लापता होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई थी। अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने बताया था कि क्षेत्र में हेलिकॉप्टर क्रैश होने के बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here