Friday, October 30, 2026
Home Latest बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार, सोलर प्लांट में घुसी

बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार, सोलर प्लांट में घुसी

फलौर (द स्टैलर न्यूज़)। फलौर के थाना गोराया के गांव ढंडवाड़ गेट के पास एक निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण बस बेकाबू होकर एक मोटर पर लगे सोलर प्लांट में जा घुसी। बस में करीब 25 स्कूली बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई और बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया। घटना की सूचना मिलते ही 112 के इंचार्ज थानेदार हरभजन सिंह गिल पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बताया कि बस के बेकाबू होने के कारण यह हादसा हुआ। दूसरी ओर, बस चालक रमनदीप सिंह पुत्र तीरथ चंद ने बताया कि बस के ब्रेक नहीं लगे, जिस कारण बस सोलर प्लांट में जा घुसी। उसने बताया कि करीब आधे घंटे बाद बस मालिक मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद बस को सोलर प्लांट के नीचे से बाहर निकाला गया।

Advertisements

इसके बाद भी बस के ब्रेक बार-बार लगाकर जांचे गए। इस दौरान यह बात भी सामने आई कि बस चालक के पास मौके पर ड्राइविंग लाइसेंस मौजूद नहीं था। इस मौके पर हरकीत सिंह ढंडवाड़ ने प्रशासन से मांग की कि स्कूली बसों की विशेष चेकिंग की जाए और जिन बसों के दस्तावेज अधूरे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि हादसे के दौरान मोटर मालिक को हुए नुकसान की भरपाई करवाई जाए। इस संबंध में 112 के इंचार्ज थानेदार हरभजन सिंह गिल ने बताया कि जब बस चालक से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा गया तो उसके पास मौके पर लाइसेंस नहीं था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here