
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में बनाए जा रहे नैशनल हाई-वे के फ्लाइओवर के समीप (छावनी कलां के समीप) सड़क किनारे एक 20 वर्षिय लड़की का शव मिलने का दुखद समाचार है। उसकी पहचान नूर निवासी बजवाड़ा (20) के रुप में हुई है तथा पुलिस को किसी राहगीर द्वारा सूचना दिए जाने पर वह मौके पर पहुंच गई थी और फारेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

मौके पर पहुंचे डीएसपी कुलभूषण शर्मा ने बताया कि पुलिस को किसी राहगीर द्वारा सूचना दी गई थी कि सड़क किनारे एक लड़की का शव पड़ा हुआ है। इस पर तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी तथा पाया कि लड़की के गले पर गहरा घाव था, जिस कारण उसकी मौत हुई होगी। उन्होंने बताया कि लड़की की पहचान नूर निवासी बजवाड़ा के रुप में हुई है तथा अभी जांच जारी है तथा सारी जांच उपरांत ही अधिक जानकारी दी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।












