
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की तरफ से महंत रमिंदर दास जी एवं प्रधान गोपी चंद कपूर की अगुवाई में करवाए जा रहे उत्तर भारत के दूसरे प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव के दौरान श्री राम लीला में जहां भरत मिलाप का दृश्य देखकर श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं वहीं भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ ही महोत्सव संपन्न हो गया। श्री राम लीला में दिखाया गया कि भरत मिलाप के उपरांत वह घड़ी आ जाती है जब प्रभु को सिंहासन पर विराजमान किया जाना होता है। श्री राम लीला में दिखाया गया कि प्रभु के राज्याभिषेक की खबर मिलते ही सारे नगर निवासी खुशी मनाते हैं और प्रभु के दर्शन करके खुद को धन्य करते हैं। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान राम का राज्याभिषेक देखा और प्रभु के जयकारों से श्री राम लीला मैदान गूंजायमान हो गया।

श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया सहयोगियों एवं गणमान्यों का सम्मान
इस दौरान कमेटी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ-साथ विशेष तौर से पहुंचे विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने पहले भगवान का पूजन किया और इसके उपरांत मंत्रों की ध्वनि के साथ भगवान का राज्याभिषेक किया गया। इस मौके पर पंडित मुकेश कालिया, पं. सुरजीत शास्त्री एवं पं. प्रियव्रत शास्त्री के अलावा अन्य प्रसिद्ध गायकों ने प्रभु महिमा का गुणगान करके समां बांध दिया। सभी ने नाच-नाचकर प्रभु के दरबार में हाजिरी लगवाई। इस दौरान दशहरा महोत्सव में सहयोग के लिए कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर ने सभी सहयोगियों, श्रद्धालुओं, जिला एवं पुलिस प्रशासन तथा ट्रैफिक पुलिस का आभार व्यक्त किया और गणमान्यों के अलावा सहयोगियों का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया कवरेज के लिए समस्त पत्रकार साथियों एवं संस्थाओं का भी धन्यवाद किया।
इस अवसर पर चेयरमैन शिव सूद, प्रदीप हांडा, संजीव ऐरी, हरीश आनंद, राकेश सूरी, कमल वर्मा, अश्वनी शर्मा, तरसेम मोदगिल, नरोत्तम शर्मा, कुणाल चतुर्थ, वरुण कैंथ, कपिल हांडा, राजिंदर मोदगिल, अश्वनी शर्मा छोटा, सुशील पडियाल, कृष्ण गोपाल मोदगिल, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल आनंद, भारत भूषण वर्मा, पुनीत शर्मा, चेतन सूद, प्रमोद शर्मा, रामदेव यादव, दिनेश गुप्ता सोनू, आयुष शर्मा, अजय जैन, शिव जैन, धीरज शर्मा, शुभंकर शर्मा, सुभाष गुप्ता, विकास कौशल, भरत टुटेजा, सौरव शर्मा, अनुराग कालिया, मुकेश शर्मा, अमित शर्मा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।












