Thursday, October 1, 2026
Home Hoshiarpur Hoshiarpur: गांव मरादपुर में स्कूल बस पलटी, मची चीख-ओ-पुकार, मदद को भागे...

Hoshiarpur: गांव मरादपुर में स्कूल बस पलटी, मची चीख-ओ-पुकार, मदद को भागे लोग

होशियारपुर/हरियाना (द स्टैलर न्यूज़), पराशर। होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर गांव भीखोवाल के समीर गांव मुरादपुर में स्कूल बस पलटने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। हालांकि बताया जा रहा है कि हादसे में दो-तीन बच्चों को मामूली चोटें आईं तथा बचाव रहा। लेकिन बस पलटने केो बाद चीख-ओ-पुकार मच गई और लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच जारी थी। बस श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है।

Advertisements

जानकारी अनुसार निजी स्कूल की बस बच्चों को ला रही थी कि जब वह गांव मुरादपुर के पास पहुंची तो किसी स्कूटरी सवार को बचाते हुए बस ड्राइवर ने जैसे ही उसे सड़क किनारे की तरफ मोड़ा तो बस अचानक खेत में पलट गई। जिससे बच्चे बुरी तरह से सहम गए और चोख-ओ-पुकार मच गई। बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। भगवान का शुक्र रहा कि हादसे में किसी बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई तथा दो-तीन बच्चों को मामूली चोटें आईँ, बताई जा रही हैं। सूचना मिलने पर स्कूल प्रबंधक एवं पुलिस मौके पर पहुंच गए थे। इसके अलावा गांव निवासी एवं राहगीरों ने भी घटना स्थल पर रुककर बच्चों को बाहर निकालने में मदद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here