Friday, October 2, 2026
Home Latest डिप्पू ऐसोसिएशन की सलाना मीटिंग 4 अक्तूबर को सुबह 11 बजे आर्य...

डिप्पू ऐसोसिएशन की सलाना मीटिंग 4 अक्तूबर को सुबह 11 बजे आर्य समाज मन्दिर में

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर डिप्पू ऐसोसिएशन के कैबिनेट मैंबरों की एक बैठक सिटी प्रधान रोशन लाल कंग की अध्यक्षता में डिप्पू होलडर शैलेन्द्र छिन्दा के घर पर हुई। इस बैठक में सतीश खुल्लर, अमित साजन, सुरिन्द्र काका, अशवनी शर्मा, लवली पहलवान, शिव कुमार काकू, गोपाल कृष्ण गोपी, प्रवीण बांसल, इन्द्रजीत शर्मा आदि शामिल हुये। इस बैठक में सभी डिप्पू होल्डरों की मुश्किलों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisements

बैठक में सभी ने यह फैसला किया कि डिप्पुओं की मुश्किलों और समस्याओं को सुलझाने के लिये मुख्यमन्त्री भगवन्त सिंह मान जी व ब्रहम शंकर जिम्पा जी से उनके निवास पर मिला जाये और उनसे निवेदन किया जाये कि इतनी मंहगाई के कारण डिप्पुओं का किराया और बच्चों की रोज़ी रोटी और उनका पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। इसलिए हमारी आप जी से विनती है कि डिप्पू होल्डरों की या तो कमिशन में बढ़ौतरी की जाये या फिर हमें भी तनख्वाह दी जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here