
तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। स्वच्छता पखवाड़े के तहत भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता के निर्देशानुसार नर्सरी ग्राउंड में क्रिकेट का एक प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया। यह मैच बीबीएमबी डीएवी स्कूल की टीम और बीबीएमबी की टीम के बीच खेला गया, जिसमें बीबीएमबी की टीम विजेता रही। मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान बीबीएमबी द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, ताकि जहां आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जा सके, वहीं जन-जागरूकता के लिए भी प्रभावी प्रयास किए जा सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी मैच भी सामाजिक भागीदारी और जन-जागरूकता की इसी श्रृंखला की एक कड़ी के रूप में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्य अभियंता मनवीन चौधरी, उप मुख्य अभियंता प्रबोध कुमार, अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता विनय कुमार (सचिव, स्पोर्ट्स बीबीएमबी), अधिशासी अभियंता हरप्रीत सिंह तथा प्रिंसिपल रोहित सलारिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रदर्शनी मैच के आयोजन में स्पोर्ट्स मैनेजर केवल सिंह, एसडीओ धीरज कुमार एवं धर्मेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












