Saturday, September 19, 2026
Home Himachal हिमाचल में 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौ-त

हिमाचल में 500 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौ-त

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। कुल्लू जिले की नित्थर उपतहसील की ग्राम पंचायत दुराह में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आल्टो कार दुराह की ओर आ रही थी, तभी सेरी के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में दो लोग सवार थे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। मृतकों की पहचान हरि सिंह निवासी शाह, ग्राम पंचायत लोट और श्याम लाल निवासी डवार्च, ग्राम पंचायत दुराह के रूप में हुई है। गहरी खाई में कार गिरने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत का सामना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल निरमंड भेज दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here