
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के रामबन में एक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार सड़क से गाड़ी फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार घटे इस सड़क हादसे में मृतक की पहचान 35 वर्षीय मंजूर अहमद के रूप में हुई है। मंजूर चालक के रूप में काम करता था और बताया जा रहा है कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, गाड़ी में सवार एक अन्य युवक आमिर अहमद वानी (14) पुत्र गुलाम नबी वानी निवासी चक्का, रामसू को चोटें आईं हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रामबन जिले की रामसू तहसील में चक्का लिंक रोड पर एक टाटा सूमो पहाड़ी से लगभग 500 मीटर नीचे गिर गई। इस हादसे में चालक की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया। फिलहाल पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी है।











