Monday, November 2, 2026
Home Himachal हिमाचल में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से पिता-पुत्र की मौ-त,...

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से पिता-पुत्र की मौ-त, 500 मीटर दूर मिली मासूम

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में दर्दनाक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि 10 साल की बच्ची लापता हो गई थी जो सुबह घायल हालत में मिली। शिलाई क्षेत्र के कांडों भटनोल में यह हादसा हुआ है। इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।दुर्गम क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू अभियान में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

Advertisements

बताया जा रहा है मृतक एसडीएम कार्यालय में कार्यरत था। एचपी 85-0365 नंबर की कार देर रात को दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। मौके पर कार में सवार 40 वर्षीय सोहन सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी गांव कमोटा, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर और उनके बेटे 8 वर्षीय शिवांशु ठाकुर की मृत्यु हो गई थी। कार में सवार 10 वर्षीय बेटी अन्वी ठाकुर पुत्री सोहन सिंह मौके पर नहीं मिली थी, जिसकी तलाश की गई तो वह करीब 500 मीटर की दूरी पर मिली। लड़की को हल्की चोटें आई हैं। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here