Saturday, October 31, 2026
Home Himachal हमीरपुर के नया नगर में आवारा कुत्तों ने तीन वर्षीय बच्ची को...

हमीरपुर के नया नगर में आवारा कुत्तों ने तीन वर्षीय बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़)। हमीरपुर के वार्ड नं 8 नया नगर में तीन वर्षीय एक बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारी माखन लाल निवासी होशियारपुर हमीरपुर ने बताया कि उसका एक बेटा और बेटी है। वह नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नं 8 नया नगर, हमीरपुर अस्पताल के सामने एक झुग्गी में रह रहा है। उसकी बेटी वीरवार को शाम झुग्गी के पिछली तरफ शौच के लिए गई थी। बच्ची के परिजन भी झुग्गी में ही मौजूद थे और इसी दौरान अचानक कुत्तों ने हमला कर दिया। उनकी आंखों के सामने ही चार से पांच कुत्तों का झुंड बच्चे को नोचते हुए घर से करीब 100 मीटर की दूर झाडिय़ों में ले गए।

Advertisements

दिल को दहला देने वाली इस घटना से हमीरपुर शहर में हडक़ंप मच गया है। कुत्तों ने मासूम को इतनी बुरी तरह से नोचा था कि उसके शरीर की हड्डियां तक निकल गई थी। उन्होंने जब झोपड़ी से कुछ ही दूरी पर अपने बच्चे को देखा तो बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मैडिकल कालेज हमीरपुर में लाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here