भाजपा की सरकार बदलने का मन बना चुकी है जनता: प्रेम कौशल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने आगामी विधानसभा चुनावों में मोदी के चेहरे को आगे कर और अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी बदल कर भाजपा के चुनाव लड़ने की चर्चायों के प्रति कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि अब भाजपा चाहे मुख्यमंत्री बदले चाहे प्रत्याशियों को बदले उसे कोई लाभ होने वाला नहीं है क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार को बदलने का मन बना चुकी है और चेहरे बदलने से जनता के मन बदलने वाले नहीं हैं। कौशल ने कहा कि डबल इंजन सरकारों के दोनों इंजन फेल हो चुके हैं और अब मुरम्मत से काम नहीं चलेगा बल्कि इंजन ही बदलना पड़ेगा तभी हिमाचल में विकास और खुशहाली की ट्रेन चल सकेगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार होने के बाबजुद प्रदेश विकास में लगातार पिछड़ता चला गया, प्रोफेसर, डॉक्टर, कामगारों के साथ साथ तमाम अन्य कर्मचारी लगातार हड़तालों पर हैं। पूरे प्रदेश में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है ऐसे में भाजपा का सत्ता में लौटना मात्र दिव्य स्वप्न जैसा है अब भाजपा में आंतरिक बदलाब से कोई फर्क नहीं पड़ने बाला अपितु जनता भाजपा को बदलने बाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here