Thursday, October 22, 2026
Home Crime राजौरी में हनुमान मंदिर के पास मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड, पुलिस ने...

राजौरी में हनुमान मंदिर के पास मिला जिंदा हैंड ग्रेनेड, पुलिस ने कब्जे में लिया

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी में चिटयाड़ गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास सीबीएस सड़क के निकट एक जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से इलाके में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार दशहरा पर्व पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां मौजूद कुछ बच्चे मंदिर की छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों को छत पर ईंटों के पास एक जिंदा हैंड ग्रेनेड दिखाई दिया। बच्चों ने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी, जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में राजौरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंगस पुलिस पोस्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here