
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। खेड़ां वतन पंजाब दियां 2026 में जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के खिलाड़ियों नें बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर–21 लड़कियों की श्रेणी में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया वहीं एलिन गंगर और आरव हांडा का राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन हुआ। वासल एजुकेशन संचालित जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के लिए गर्व और खुशी का अवसर है कि जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां 2026’ में स्कूल के खिलाड़ियों ने खेलों में भाग लिया और शानदार विजय हासिल की। लाजवंती इंडोर स्टेडियम, होशियारपुर में आयोजित की गई बास्केटबॉल प्रतियोगिता में स्कूल की बैडमिंटन व बास्केटबॉल टीम ने अपना दबदबा कायम रखा और राज्यस्तरीय मुकाबलों में स्थान बनाया।

बास्केटबॉल टीम के कोच ने बताया कि जिसमें कुल 18 लड़कियों की टीमों ने भाग लिया। अंडर–21 श्रेणी में स्कूल की लड़कियों ने शानदार खेल, बेहतरीन टीमवर्क और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता और प्रतियोगिता की चैंपियन बना अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंडर–21 लड़कियों की टीम ने राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। यह प्रतियोगिता 17 से 23 अक्टूबर 2026 तक गुरु नानक स्टेडियम, लुधियाना में आयोजित की जाएगी।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्कूल की बैडमिंटन टीम की ओर से अंडर–14 लड़कियों की श्रेणी में एलिन गंगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अंडर–17 लड़कों की श्रेणी में आरव हांडा ने भी अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया व राज्यस्तरीय मुकाबलों के स्थान पृाष्त किया ।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर एलिन गंगर और आरव हांडा का चयन राज्य स्तरीय ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां 2026’ बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 17 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक बरनाला, पंजाब में किया जाएगा, जहाँ दोनों खिलाड़ी पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।बैडमिंटन कोच श्री इकबाल सिंह ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास, खेल–कौशल और खेल भावना का प्रभावशाली परिचय दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने विद्यालय के खेल क्षेत्र में एक और उपलब्धि जोड़ी है।
प्रिंसिपल संगीता निस्तेंद्र जी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल जी व सीईओ राघव वासल बधाई संदेश में कहा कि वासल एजुकेशन संचालित स्कूलों के विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियाँ यह दर्शाती हैं कि वे शिक्षा के साथ–साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












