Thursday, October 15, 2026
Home Hoshiarpur होशियारपुर के ऐतिहासिक बाजारों में लगेंगी हैरीटेज लाइटें: ज़िम्पा

होशियारपुर के ऐतिहासिक बाजारों में लगेंगी हैरीटेज लाइटें: ज़िम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जनहित में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने आज होशियारपुर शहर के प्रमुख बाजारों में हैरीटेज लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसकी शुरुआत घंटाघर चौक से की गई।

Advertisements

विधायक जिंपा ने कहा कि लगभग 39 लाख रुपए की लागत से करीब 150 हैरीटेज लाइटें लगाई जा रही हैं। इस प्रोजेक्ट में कश्मीरी बाजार, शीशमहल बाजार, कोतवाली बाजार, सराफा बाजार, प्रताप चौक और बसी ख्वाजू बाजार जैसे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल इन बाजारों की रात्रिकालीन सुंदरता को बढ़ाएगी, बल्कि नागरिकों व व्यापारियों के लिए एक आकर्षक वातावरण भी तैयार करेगी।

जिंपा ने कहा कि यह कार्य सुरक्षा, स्वच्छता और शहर की सौंदर्यता को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, जिससे होशियारपुर की रात्रि जीवन शैली और व्यापारिक गतिविधियों में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर का गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक पहचान अब आधुनिक रोशनी में और निखरेगी।

इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, केवल कृष्ण वर्मा, गोपी चंद कपूर, प्रदीप बिट्टू, शाखा बग्गा, दीपक मरवाहा, राजेश कुमार, पार्षद विजय अग्रवाल, मंजीत सिंह, टिंकू नरूला सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।–

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here