Wednesday, October 14, 2026
Home Crime अमेरिका के स्कूल में गोलाबारी, 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

अमेरिका के स्कूल में गोलाबारी, 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के ओरेगॉन स्टेट के बेंड शहर में एक स्कूल में गोलाबारी की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार घटना में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इस दौरान हमलावर भी मारा गया। यह घटना सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में हुई, जहां किंडरगार्टन से 5 वीं कक्षा तक के बच्चे पढ़ते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। स्कूल को बंद कर दिया गया। संदिग्ध हमलावर 16 साल का लड़का था. पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे गोली लग चुकी थी और उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि संदिग्ध को किसने गोली मारी। अधिकारियों के अनुसार संभव है कि वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने उसे रोका हो। पुलिस को सबसे पहले एक कार पर गोली चलाए जाने की सूचना मिली थी।

Advertisements

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI भी स्थानीय पुलिस की मदद कर रही है। FBI निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि एजेंसी की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और जांच के लिए जरूरी सोर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। बेंड-ला पाइन स्कूल्स के सुपरिंटेंडेंट स्टीवन कुक ने कहा कि स्कूल के लोग इस घटना से गहरे सदमे में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here