Wednesday, October 14, 2026
Home Crime Science Graduate अंसारी ने धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा और चाकू...

Science Graduate अंसारी ने धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा और चाकू से सिक्योरिटी गार्ड्स पर कर दिया हमला, 2 घायल

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। मुंबई के मीरा रोड पर स्थित नगर इलाके में दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर धर्म पूछकर हमला किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इन गार्ड्स से उनके धर्म के बारे में पूछा और फिर पूछा क्या वह कलमा पढ़ सकते है। जब सिक्योरिटी गार्ड्स ने इनकार किया तो उनपर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ज़ुबैर पहले गार्ड्स से मस्जिद का रास्ता पूछकर चला गया और कुछ देर बाद वापिस आया तो उसने गार्ड्स का धर्म पूछकर उनपर हमला कर दिया।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पास से एक नोट बरामद किया गया है। जिसमें लिखा है कि- जैसे- “LONE WOLVES WILL POUNCE ON YOU, You mushrikeen will see real jihad in bilad Hind from now!” इसके अलावा कुछ असंगत बातें भी लिखी गई थीं, जैसे“People, family, wives, parents… will leave you. May Allah guide them. Gaza will only be free by…”.

शुरुआती जांच में संदिग्ध परिस्थितियां सामने आने के बाद मामला एटीएस को सौंप दिया गया। आरोपी के डिजिटल फुटप्रिंट, मोबाइल डेटा, ब्राउज़िंग हिस्ट्री और कम्युनिकेशन रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी एक साइंस ग्रेजुएट है तथा अमेरिका में भी रहा चुका है। भारत लौटने के बाद वह यहां अकेला रह रहा था तथा ऑनलाइन केमिस्ट्री पढ़ाने का काम कर रहा था।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here